छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
दिनदहाड़े छात्र पर चाकू से हमला, सिर, पीठ और पैर में आई गंभीर चोटें, इस बात को लेकर हुआ था विवाद
रायपुर। Raipur Chakubaji News:राजधानी रायपुर में नशे का कारोबारा तेजी से फैल रहा है। आज के समय में छोटे-छोचे बच्च के आदि हो गए है। ऐसे में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने 12वीं के एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी करण पाण्डेय और उदय ने छात्र को रास्ते में रोककर 2 हजार रुपए की मांग की। छात्र के मना करने पर दोनों ने उस पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र के सिर, माथे, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
Raipur Chakubaji News: घटना के दौरान छात्र के दोस्त ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले में दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement




