प्रदेश में मौसम ने ली करवट, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना
रायपुर। CG Weather Update: छ्त्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी धूप तो कभी काले बादल छाने लगे हैं। वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर प्रदेशभर में दिख रहा है, जिससे मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कोटमी में तेज बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली तो वहीं रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे, ठंडी हवाएं चली। जिससे की लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
बता दें कि, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई इलाको में 18-19 मार्च को आंधी-तूफान और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ का शिमला कहने जाने वाले मैनपाट में ओलों से बिछी बर्फ जैसी सफेद चादर देखने को मिली। सरगुजा संभाग में अगले 3 दिन बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।
CG Weather Update: वहीं तापमान में 3–5°C तक गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग का कहना है कि, अगले कुछ दिन तक मौसम अस्थिर रहेगा।




