पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 9 की मौत, पीएम ने दुख जताते हुए किया मुआवजे का ऐलान
दिल्ली। Delhi Palam Fire News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पांच मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जिसमें बच्चे भी शामिल थे। तो वहीं इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाते हुए राहत बचाव कार्य शुरू किया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही ही है। जहां दिल्ली के पालम इलाके में स्थित एक पांच मंजिला इमारत के बेसमेंट मे आग लग गई। बताया गया कि,बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकानें संचालित होती थीं, दूसरी और तीसरी मंजिल पर परिवार रहता था। आग लगने के बाद तेज लपटें चारों तरफ फैलने लगी। जिस वजह से लोगों को निकलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग इमारत में ही फंसे रहे। सूचना मिलते ही दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया गया। वहीं रेस्क्यू किए गए कई लोगों को धुएं की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगी जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं मौके पर अग्निशमन सेवा और दिल्ली पुलिस की टीमें पहुंची।
बताया गया कि, इस आगजनी में 9 लोगों की मौत हो गई जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य में जुट गईं। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हादसा कैसे हुआ।
सीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में आग लगने की घटना में हर मृतक के परिवार वालों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद देने का ऐलान किया। pic.twitter.com/xe0KARI6xW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026



