असम और बंगाल के चुनावी मैदान में उतरे छत्तीसगढ़ बीजेपी के ये वरिष्ठ नेता, संभालेंगे मोर्चा
रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ में इस वक्त राजनीतिक हलचल तेज है। बीजेपी ने कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों में जिम्मेदारी देकर संगठन ने बड़ा दांव खेला है। विधानसभा सत्र के बाद प्रदेश बीजेपी नेता एक बार फिर असम और बंगाल में मोर्चा संभालेंगे। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही ये नेता फिर से इन राज्यों में सक्रिय हो जाएंगे और चुनाव खत्म होने तक वहीं डटे रहेंगे।
बता दें कि, उपमुख्यमंत्री अरुण साव को असम की 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि ओपी चौधरी को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तोखन साहू को कोकराझार लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिली है। विजय बघेल को 10 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार दिया गया है। पवन साय को पश्चिम बंगाल की 56 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिली है। राजेश मूणत और भूपेंद्र सवन्नी को भी संगठन में अहम भूमिका दी गई है।
Raipur News: मालूम हो की पार्टी का यह कदम साफ तौर पर चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। दूसरे राज्यों में अनुभवी नेताओं को भेजकर बीजेपी संगठन को मजबूत करने और चुनावी प्रबंधन को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। यह पहली बार नहीं है जब छत्तीसगढ़ के नेताओं को बाहर जिम्मेदारी दी गई हो, लेकिन इस बार संख्या और दायरा दोनों ज्यादा बड़ा है इससे साफ है कि पार्टी इन चुनावों को लेकर बेहद गंभीर है।



