Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सीएम साय ने भूपेश सरकार पर कसा तंज, कहा- ‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसे भूपेश ने ठगा नहीं’

रायपुर। CM On Vidhansabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभागों के बजट अनुदान पर चर्चा की गई। सीएम ने अपने उदबोधन में कहा कि, 2 साल से संकल्पीत यात्रा कर रहे है,पिछले दो बजट में ज्ञान और गति था इस बार संकल्प में विस्तार से बताया है। मुझे कुशासन के पिछले 5 साल याद आते है। जिसमें एक ही डायलॉग चलता था, ऐसा कोई सगा नहीं जिसे भूपेश ने ठगा नहीं।

उन्होंने कहा कि, एक नारा बुलंद किया।  छतीसगढ़ के 4 चिन्हरी नरवा गरवा घूरवा बारी। आज इस पर कितनी राशि फूँक दी गई कोई हिसाब नहीं है। आज बहुत पीड़ा होती है। हालात देख हमारे लोगों ने गौठान का निरिक्षण भी किया तब खून के आंसू पिए थे। कांग्रेस के समय शराब दुकान में डबल काहंटर हुआ करता था। एक का राजस्व तो दूसरा पैसा कहा कहा जाता था। हमारे सुशासन में 11 हजार करोड़ का राजस्व अनुमान बढ़ा है।

वहीं PSC जैसे जगहों पर दागदार लोगों को ऐसे जगह बैठाया जहाँ युवा पीढ़ी उम्मीदर आश थी। इसलिए ज्यादा टाइम टिका नहीं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि, शार्ट टाइम रिचार्च था, आज सलाखों के पीछे है।

नक्सलवाद पर बयान

31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त को लेकर कहा कि, 120 आत्मसमर्पित नक्सली विधानसभा आए।कई लोगों ने हथियार छोड़कर लोक तंत्र अपनाई है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृव में नक्सलवाद को बड़ी चुनौती दिए हैं। हम शांति के साथ समग्र विकास के ओर आगे बढ़ रहे हैं। जल्द ही पूरे छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा।

 विभागों में बजट को लेकर बयान

विभागों में बजट को लेकर सीएम साय ने कहा कि, कांग्रेस के 5 सालों में ब्रेक लग गया था। ट्रांजीट पास को ऑनलाइन को ऑफ़लाइन कर बड़ी राशि का व्यरा न्यारा किया गया। वर्ष 2021-22 में 12305 करोड़ था वो 25-26 में 14 करोड़ हो गया। अंत में 17 हजार करोड़ का अनुमान है। इस बढ़े राजस्व को किसान मजदूर गरीब के लिए खर्च कर रहे है।

CM On Bhupesh Baghel : DMF के काम के लिए कलेक्टर के पास कॉल जाता था और राशि कही का कही खफा दिया जाता था। जिसे हमारी सरकार ने वापस ऑनलाइन की है। सोशल ऑडिट भी करा रहे हैं। DMF की राशि का उपयोग सही हो इसके लिए शिकायत सुझाव का विकल्प है। इसके साथ ही 16 नए खनिजों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close