सदन में घिरे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष ने अवैध प्लॉटिंग को लेकर उठाए सवाल

रायपुर। CG Budget Session Day 12: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वें दिन सदन में धमतरी और कांकेर में अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा जोर से उठा। विधायक अंबिका मरकाम ने राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से 2024 से 31 जनवरी 2026 तक शिकायतों है और खसरों की जांच और कार्रवाई की जानकारी मांगी। वहीं विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष से अजय चंद्राकर ने भी सवाल उठाए।
मंत्री वर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि,धमतरी में 3 शिकायतें और कांकेर में 5 शिकायतें मिलीं। कुल 175 खसरों में से 8 की जांच हुई, जो प्रक्रियााधीन है। 3 पटवारियों का इंक्रीमेंट रोका गया और कई अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए।
CG Budget Session Day 12: वहीं मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष EOW जांच की मांग की। राजस्व मंत्री पर अवैध कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया।



