छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
कांग्रेस का हल्लाबोल, मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत करेंगे विधानसभा का घेराव, सचिन पायलट भी होंगे शामिल
रायपुर। MANREGA Bachao Sangram: मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज हल्लाबोल प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव करेगी। जिसमें कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे।
बता दें कि, तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस पार्टी दोपहर 12 बजे भारत माता चौक से विधानसभा जाएगी। प्रदर्शन कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व मनरेगा बचाव संग्राम के संयोजक उमेश पटेल के नेतृत्व में किया जाएगा।
ये प्रदर्शन मनरेगा का नाम बदलने को लेकर किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि, पिछले 10 वर्षों में औसतन मजदूरों को केवल 50 दिन का ही रोजगार मिल पाया है, जबकि मनरेगा के तहत 100 दिन रोजगार की गारंटी का प्रावधान है।
Advertisement



