SCB मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया गहरा शोक, 10 मरीजों की हुई थी जलकर मौत
रायपुर। CM On SCB Medical College: कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अचानक भीषण आग लगने से 10 मरीजों की जलकर मौत हुई थी, जबकि कई अन्य मरीज गंभीर रूप से झुलस गए थे। बताया गया था कि, ट्रॉमा केयर आईसीयू में शॉर्टसर्किट की वजह से आग लगी थी। वहीं इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
CM On SCB Medical College: मुख्यमंत्री साय ने महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।




