मुंबई में LPG की कमी का असर, मशहूर श्री ठाकर भोजनालय आज से बंद, कई होटलों के बंद होने का खतरा
मुंबई। Mumbai Restaurant Closed: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर देशभर में देखने को मिल रहा है। जिसका सीधा प्रभाव अब भारतीय अर्थव्यवस्था में पड़ने लगा है। एक तरफ जहां एलपीजी गैस की किल्लत हो रही है तो वहीं दूसरी ओर कई हजारों होटल रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही है। हालात ये हो गए है की कई शहरों में होटल रेस्टोरेंट अब बंद होते जा रहे हैं। इस बीच मायानगरी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मशहूर श्री ठाकर भोजनालय को बंद कर दिया गया है।
बता दें कि, मुंबई का यह रेस्टोरेंट पारंपरिक गुजराती थाली के लिए काफी मशहूर है। लेकिन मध्य पूर्व में चल रहे तनाव की वजह से इस बंद करना पड़ रहा है। भोजनालय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ग्राहकों को इस फैसले की जानकारी दी। जिसमें लिखा था कि, एलपीजी गैस की कमी के कारण संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। श्री ठाकर भोजनालय सोमवार, 16 मार्च 2026 को बंद रहेगा। 17 मार्च के संचालन के बारे में जल्द ही अपडेट दिया जाएगा। ” मैनेजमेंट ने ग्राहकों से इस स्थिति में सहयोग और समझदारी की अपील की है।
Mumbai Restaurant Closed: एलपीजी की किल्लत की वजह से भारत में इसका सीधा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर पड़ा है। मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में होटल व्यवसायी अब मेनू में कटौती करने, धीमी गति से खाना पकाने और यहां तक कि ऊंचे दामों पर ब्लैक मार्केट से सिलेंडर खरीदने को मजबूर है।





