[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

शून्यकाल में गूंजा पोटा केबिन की छात्राओं के गर्भवती होने का मामला, स्थगन प्रस्ताव लाकर विपक्ष ने की चर्चा की मांग

रायपुर।  CG Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बीते दिनों एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। जहां गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती पाई गई। घटना के सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं अब यह मुद्दा विधानसभा के बजट सत्र में गूंजा।

बता दें कि, आज सदन में शून्यकाल में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पोटा केबिन के मुद्दे पर काम रोको स्थगन प्रस्ताव लाया। जिसमें कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव को ग्राह्य करके सरकार से चर्चा की मांग रखी। इसके बाद विपक्ष के सभी सदस्यों ने सदन में पोटा केबिन पर चर्चा की मांग रखी।

क्या था पूरा मामला

 CG Budget 2026-27: दरअसल, बीजापुर के गंगालूर स्थित पोटा केबिन के छात्रावास की 3 छात्राएं गर्भवती पाई गई। जिसमें दो 12 वीं की छात्राएं थी और एक 11 वीं की। बताया गया कि,  12वीं की दोनों छात्राएं हाल ही में बोर्ड परीक्षा में भी शामिल हुई थी और तीनों ही करीब 5 माह की गर्भवती थी। इस घटना के सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। इस मामले को लेकर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, भाजपा सरकार बनने के बाद आदिवासी असुरक्षित हो रहे हैं।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close