Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सड़क पर डायल 112 गाड़ी के साथ स्टंटबाजी, वीडियो वायरल… ट्रैफिक नियमों पर फिर उठे सवाल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में एक वायरल वीडियो ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में एक बाइक सवार युवक पुलिस की डायल 112 वाहन के साथ स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक बिना हेलमेट के पुलिस वाहन के साथ ही सड़क पर चलता दिखाई दे रहा है, जो ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी को दर्शाता है।

वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ ट्रैफिक पुलिस आम जनता को नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती दिखाती है और भारी भरकम चालान काटती है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस वाहन के साथ इस तरह का नजारा कई सवाल खड़े करता है।

गौरतलब है कि रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद से यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार सख्ती बरती जा रही है। ड्रंक एंड ड्राइव और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Raipur News: ऐसे में डायल 112 वाहन के साथ बाइक सवार के स्टंट का यह वीडियो सामने आना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो पर पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close