Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रफ्तार का कहर… अनियंत्रित होकर सड़क में पलटी ऑटो, दो बच्चों को आई चोट

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Accident News: राजधानी में तेज रफ्तार का एक और मामला देखने को मिला है, जहां एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह घटना शंकर नगर से लोधीपारा जाने वाली सड़क पर हुई, जब ऑटो लोधीपारा चौक से शंकर नगर की ओर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के समय ऑटो में दो बच्चे सवार थे। दुर्घटना में दोनों बच्चों को हाथ और पैर में चोटें आई हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

Raipur Accident News: हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए पलटे हुए ऑटो से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। फिलहाल बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह हादसा एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close