Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई हल्की बारिश की संभावना 

रायपुर। CG Weather Update: मार्च महीने की शुरुआत होते ही छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि,  राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना है। वहीं शहर का अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 39.6°C दर्ज किया गया है।

CG Weather Update: वहीं अम्बिकापुर में 14.4°C के साथ प्रदेश का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम में इस बदलाव के चलते आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में बादल, तेज हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close