Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

लड़की पर कमेंट को लेकर कैफे में बवाल, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, जमकर चले लात-घूँसे, वीडियो वायरल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Viral Video: राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन स्थित एक कैफे में उस वक्त हंगामा मच गया, जब दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, कुछ युवक कैफे में शराब के नशे में पहुंचे थे और वहां मौजूद लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। इसी बात को लेकर दूसरे युवकों ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

बताया गया कि, दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और कैफे की कुर्सियां तक एक-दूसरे पर फेंकी गईं। अचानक हुए इस हंगामे से कैफे में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग डर के कारण कैफे से बाहर निकल गए। घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं और कैफे के अंदर जमकर तोड़फोड़ जैसी स्थिति बन गई।

Raipur Viral Video: वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों की पहचान करने में जुट गई है। जीआरपी पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close