गैस सिलेंडर की कमी को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा जमकर निशाना, कहा- ‘मंत्री, विधायक और नेता बोल रहे हैं झूठ’
रायपुर। Congress Press Conference: गैस सिलेंडर की कमी के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला सहित अन्य नेता और प्रवक्ता मौजूद रहे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, प्रदेश में गैस सिलेंडरों की भारी कमी देखने को मिल रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि, सरकार के मंत्री, विधायक और अन्य नेता लगातार यह कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि, देश में पिछले 12 वर्षों से बीजेपी की सरकार है, लेकिन इस दौरान पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण की क्षमता बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
Congress Press Conference:शुक्ला ने बताया कि देश में जो तीन भंडारण केंद्र मौजूद हैं, उनका निर्माण कांग्रेस सरकार के समय कराया गया था ताकि आपात स्थिति में देश को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की नीतियों की वजह से ही आज देश में पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण संभव हो पाया है।




