दर्दनाक हादसा… दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत
बलरामपुर। Balrampur Accident: छत्तीसगढ़बलरामपुर जिले के वाड्राफनगर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई और देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। आग इतनी तेज थी की ड्राइवर को निकलने का मौका तक नहीं मिला, जिससे की उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। जहां वाड्राफनगर के मोहाली रोड पर आज सुबह दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगा। ट्रक के अंदर फंसे ड्राइवर की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
Balrampur Accident: बता दें कि, घटना के समय दमकल वाहन मौके पर समय पर नहीं पहुंच सका, जिससे आग को नियंत्रित करने में देरी हुई। दमकल विभाग की देरी को लेकर ग्रामीणों आक्रोश देखने को मिला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।




