Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

विधानसभा में उठा अलसी की खेती का मुद्दा, विधायक उमेश पटेल ने बीज वितरण 85 % किसानों के रकबे रिजेक्ट होने पर पूछे सवाल

रायपुर। CG Vidhansabha Satra 2026-27:  छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायक उमेश पटेल ने अलसी की खेती को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि, रायगढ़ जिले में बीज वितरण का 85% हिस्सा किसानों के रकबे को रिजेक्ट कर दिया गया। इसका क्या कारण रहा ? इस पर मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि, उन क्षेत्रों के किसानों को बीज दिया गया था लेकिन किसानों को प्रशिक्षित नहीं किया गया था। इसलिए बीज से पर्याप्त उत्पादन नहीं हो सका।

विधायक उमेश पटेल ने सवाल किया कि ,जब प्रशिक्षण नहीं मिला तो कौन से अधिकारी जिम्मेदार हैं और क्या कार्रवाई होगी। मंत्री नेताम ने जवाब दिया कि, आगे सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों के माध्यम से बेहतर बीज उत्पादन हो, और जिन अधिकारियों ने लापरवाही बरती है, उनकी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CG Vidhansabha Satra 2026-27: इसके अलावा विधायक ने फसल की ग्रेडिंग पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, 186 क्विंटल बीज रिजेक्ट किया गया, जिस पर विभाग के एमडी की भी कार्रवाई होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, अलसी के डंठल से कपड़े बनते हैं, इसलिए यह किसानों के आर्थिक संसाधन का मुद्दा है। मंत्री नेताम ने कहा कि सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाएगी और इसकी  बेहतर नीति बनाने पर काम किया जाएगा।

यह भी देखें

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close