स्वास्थ्य विभाग के लिए 6976 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित, बेहतर इलाज के साथ मिलेगी कैशलेस सुविधा
रायपुर। CG Health Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों के लिए 6976 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।
बता दें कि, सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे कर्मचारियों को इलाज के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा राजधानी रायपुर में मध्य भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। इस परियोजना के लिए 95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
वहीं प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को SANKALP मॉडल के आधार पर विकसित करने की योजना है, ताकि हर नागरिक को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सके। सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 25 नए डायलिसिस सेंटर और 50 जन औषधि केंद्रों का विस्तार करने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों के लिए 1240 पद और अस्पतालों के लिए 500 नए पद सृजित करने का प्रावधान किया गया है।
CG Health Budget 2026: मेडिकल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण हेतु 83 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके अलावा बिलासपुर में 500 सीटों वाला कन्या प्रयास आवासीय विद्यालय स्थापित किया जाएगा, जहां पिछड़ा वर्ग के छात्रों को निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी देखें




