Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

विधानसभा में 1823 करोड़ का बजट मंजूर, राज्य को मिले 8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव

रायपुर। CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उद्योग और श्रम विभाग के लिए 1823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित हो गए हैं। वहीं उद्योग मंत्री लखनलाल साहू ने बताया कि राज्य को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। औद्योगिक भूमि आबंटन अब ई-निविदा के जरिए होगा, जिससे राजस्व में 20% से ज्यादा वृद्धि की उम्मीद।

बीते एक साल में 951 नए उद्योग स्थापित, करीब 8000 करोड़ का निवेश। वहीं सरकार बनने के बाद 45 हजार से अधिक रोजगार सृजित होने का दावा। श्रमिक आवास और ई-रिक्शा योजना की राशि 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपए की गई।

CG Budget Session: बता दें कि, अगले वर्ष 200 श्रमिक बच्चों को उत्कृष्ट स्कूलों में प्रवेश देने की नई पहल। आबकारी विभाग ने 2024-25 में 10,145 करोड़ का राजस्व अर्जित, जो पिछले साल से 20% अधिक है। कुल मिलाकर कहा जाए तो सरकार उद्योग निवेश बढ़ाने, रोजगार सृजन और श्रमिकों के लिए सुविधाएँ बढ़ाने पर जोर दे रही है, जबकि आबकारी राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close