विधानसभा के 9वें दिन सदन में गूंजा सड़क हादसे बढ़ने का मुद्दा, विधायक राघवेंद्र सिंह ने पूछा दुर्घटनाओं से हो रही मृत्यु का कारण
रायपुर। CG Budget 2026 Live: राघवेंद्र सिंह ने राज्य में बढ़ते सड़क हादसों और दुर्घटनाओं में हो रही मौतों का मुद्दा विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ रही मृत्यु के क्या कारण हैं। जवाब में संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, राज्य में वाहनों की संख्या बढ़ने और लोगों की लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि, सरकार की कोशिश है कि डेथ रेश्यो को कम किया जाए।
इस पर विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि, सरकारी जवाब के अनुसार अकलतरा क्षेत्र में 2024-25 के दौरान दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या बढ़ी है और 2026 में भी अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने पूछा कि, मामलों में बढ़ोतरी के पीछे क्या कारण हैं और कितने भारी और लाइट वाहनों पर ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई हुई है ? जब जवाब में कह रहे कार्रवाई कर रहे और आंकड़े नहीं है। ? उन्होंने यह भी कहा कि, कई जगह ट्रॉमा सेंटर नहीं होने की वजह से दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़ रही है।
मंत्री केदार कश्यप ने जवाब में बताया कि, जांजगीर-चांपा जिले में 2023 में 29,104, 2024 में 39,000 और 2025 में 41,000 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। ट्रॉमा सेंटर के लिए स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है। विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि, बड़े वाहनों पर विशेष अभियान चलाकर चेकिंग किया जाएगी और बायपास सड़क तथा ट्रॉमा सेंटर की सुविधा भी लाने का प्रयास किया जाएगा।
मंत्री ने बताया कि, जांजगीर क्षेत्र में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि, यदि समिति बनाकर अभियान चलाने की बात है तो उस पर भी विचार किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, स्मार्ट सिटी क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अंतर्विभागीय समिति बनाई गई है, ऐसे में यह तय होना चाहिए कि दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार कौन है। सभी विभाग मिलकर इसपर काम करेंगे।
CG Budget 2026 Live: वहीं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि, सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतें गंभीर मामला हैं। जब यहां मेडिकल कॉलेज खुल रहा है तो वहां क्रिटिकल केयर यूनिट और ट्रॉमा सेंटर भी बनाया जाना चाहिए। इस पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष के सुझाव पर अमल किया जाएगा।
यह भी देखें




