नशे के खिलाफ रायपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 गांजा तस्करों को सुनाई 15-15 साल कठोर कारावास की सजा
रायपुर। Raipur News: नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS स्पेशल कोर्ट रायपुर ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को कठोर सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी मनीष सिंह और निखिल यादव को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास तथा 1.5-1.5 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
मामला रायपुर के तेलीबांधा पुलिस थाना में दर्ज था, जहां NDPS Act के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21-21 किलो गांजा जब्त किया था।मामले की सुनवाई के दौरान कुल 14 गवाहों की गवाही के आधार पर अदालत ने आरोपियों को दोषी पाया।
Raipur News: बताया गया कि ट्रायल से बचने के लिए दोनों आरोपी ओडिसा में मुख्य सप्लायर के ठिकानों पर जाकर छिप गए थे। बाद में रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें उड़ीसा से गिरफ्तार किया। इस मामले में पंकज कुमार सिंहा ने फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को सजा सुनाई।




