Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, घर में ही फांसी लगाकर खत्म की जीवनलीला, इलाके में फैली सनसनी

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Wing Commander Commits Suicide: राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव ने पुरैना स्थित विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में अपने बेडरूम के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वहीं बताया जा रहा है कि, सुबह सबसे पहले घर में काम करने वाली मेड ने उन्हें फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना के समय उनके दोनों बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। विंग कमांडर विपुल यादव मूल रूप से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और फिलहाल छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े दायित्वों के लिए पदस्थ थे।

पुलिस को कमरे से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव पहले एयरफोर्स में कार्यरत थी और वर्तमान में आईटी सेक्टर में काम करती हैं। दोनों की साल 2014 में लव मैरिज हुई थी।

Wing Commander Commits Suicide: घटना के समय पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close