Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, 3 से 4 बार हवा में उछलकर पलटी तेज रफ्तार कार, मौके पर मची अफरा-तफरी

हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur Car Accident: राजधानी रायपुर में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अटल पथ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार इतनी तेज गति में थी कि सड़क के बीचों-बीच करीब तीन से चार बार पलटती हुई दूर जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना आधी रात के बाद की है, जब अटल पथ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी। देखते ही देखते कार सड़क पर कई बार पलट गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

Raipur Car Accident: बताया जा रहा है कि, अटल पथ एक्सप्रेस वे पर देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। कई बार यहां युवक देर रात शराब के नशे में गाड़ी दौड़ाते और उत्पात मचाते भी देखे जाते हैं, जिसके चलते हादसों का खतरा बढ़ जाता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close