राजधानी में महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद स्वर्णभूमि निवासी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर। Raipur Rape News: राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक महिला को बंधक बनाकर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 8 मार्च को आरोपी ने सरकारी अफसर की पत्नी को अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर थाने पहुंची। पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे घर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
Raipur Rape News: वहीं पीड़िता की शिकायत के बाद स्वर्णभूमि निवासी आरोपी गोपाल गोयल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।




