छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
दुर्ग के बाद अब इस जिले से अफीम की खेती का मामला आया सामने, लगभग दो एकड़ में फैली थी अवैध खेती
बलरामपुर। Balrampur Opium Cultivation: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है। दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी इस तरह की गतिविधि उजागर होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, लगभग दो एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बाहरी व्यक्ति ने जमीन लीज पर लेकर अफीम की खेती की थी। यह पूरा मामला कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव का बताया जा रहा है।
Balrampur Opium Cultivation: प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध खेती में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Advertisement




