कई राज्यों में कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद, देशभर में ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955’ लागू
नई दिल्ली। Commercial Gas Cylinders: पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध का असर अब भारत की गैस सप्लाई और कीमतों पर दिखने लगा है। पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई का असर अब भारत पर भी पड़ता दिख रहा है। खाड़ी देश कतर भारत में एलएनजी का सबसे बड़ा सप्लायर है। लेकिन होर्मुज की खाड़ी से जहाजों से आवाजाही बंद होने और कतर के ठिकानों पर हमलों के कारण भारत को गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस कारण कई शहरों में गैस की दिक्कत होने लगी है। इसके साथ ही भारत सरकार पेट्रोलियम और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स और नैचुरल गैस की उपलब्धता, सप्लाई और बराबर डिस्ट्रीब्यूशन को रेगुलेट करने के लिए एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट, 1955 लागू करती है।
क्या है एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट
एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट एक ऐसा एक्ट है जो किसी भी जरूरी चीज जैसे- अनाज, दालें, खाने का तेल, दवाइयां या ईंधन की सप्लाई और कीमतों को कंट्रोल कर सके। वहीं भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ट्वीट किया, “ईंधन आपूर्ति में मौजूदा भू-राजनीतिक बाधाओं और LPG की आपूर्ति पर रुकावटों को देखते हुए, मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को अधिक LPG उत्पादन करने और इस अधिक उत्पादन का उपयोग घरेलू LPG इस्तेमाल के लिए करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने घरों में घरेलू LPG सप्लाई को प्राथमिकता दी है और जमाखोरी/ब्लैक मार्केटिंग से बचने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड शुरू किया है।
भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ट्वीट किया, “ईंधन आपूर्ति में मौजूदा भू-राजनीतिक बाधाओं और LPG की आपूर्ति पर रुकावटों को देखते हुए, मंत्रालय ने तेल रिफाइनरियों को अधिक LPG उत्पादन करने और इस अधिक उत्पादन का उपयोग घरेलू LPG इस्तेमाल के लिए करने का निर्देश… pic.twitter.com/HKGpYRXxV7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2026
सौजन्य ANI



