Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

BJP से लक्ष्मी वर्मा को मिला राज्यसभा सांसद का प्रमाण पत्र, कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम होंगी निर्विरोध

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं कांग्रेस की ओर से फूलोदेवी नेताम भी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। रिटर्निंग ऑफ़िसर मनीष शर्मा ने दोनों प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इस तरह छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दोनों सीटों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया।

बता दें कि, राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया था। लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार जिले की रहने वाली हैं। वह बीजेपी में लंबे समय से एक्टिव हैं और संगठन में कई अहम भूमिका भी निभा चुकी हैं। लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी ने राज्य की महिला वोटर्स को साधने की कोशिश की है। ऐसा कहा जाता है कि लक्ष्मी वर्मा की महिलाओं के बीच अच्छी पकड़ है।

Raipur News:  वहीं कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुना। इससे पहले कांग्रेस ने उन्हें 2020 में राज्यसभा भेजा था। कांग्रेस ने दूसरी बार भी बस्तर की रहने वाले फूलो देवी नेताम पर भरोसा किया था। अब वह निर्विरोध चुन ली गई हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close