CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कोलकाता में जमकर प्रदर्शन, लोगों ने काले झंडे दिखाकर लगाए वापस जाओ के नारे
कोलकाता। Protest against CEC Gyanesh Kumar: पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। वहीं इस बीच तीन दिवसीय दौर पर कोलकाता पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रविवार रात जब वे शहर पहुंचे तो TMC वर्कर्स ने SIR का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को सड़क से दूर रखा।
दरअसल, इन प्रदर्शनकारियों का आरोप है की SIR प्रक्रिया में जानबूझकर पात्र मतदातों ने नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। वहीं आज सोमवार सुबह मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कालीघाट स्थित काली मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। तभी कुछ लोगों ने उनके खिलाफ वापस जाओ के नारे लगाए और काले झंडे दिखाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया, जिसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंदिर में दर्शन किए।
Protest against CEC Gyanesh Kumar: बता दें कि, अपने दौरे के दौरान ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग के अन्य आयुक्त एसएस संधू और विवेक जोशी के साथ राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और इसके साथ ही वे आज सोमवार को आयोग की पूरी टीम राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगी, जिसमें चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों और सुझावों पर चर्चा होगी।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: People protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar outside the Kalighat Temple
CEC Gyanesh Kumar, accompanied by West Bengal CEO Manoj Agrawal, arrived at the Kalighat Temple in Kolkata pic.twitter.com/BiwBmhaLJS
— ANI (@ANI) March 9, 2026
सौजन्य ANI




