Breaking news
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी के इस इलाके में चाकूबाजी की बड़ी वारदात, ड्यूटी से लौट रहे गार्ड को आरोपियों ने मारा चाकू, मचा हड़कंप

रायपुर। Raipur Chakubaji: कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद भी राजधानी में चाकूबाजी की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चाकूबाजी की कई घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसा ही एक ताजा मामला राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां ड्यूटी से लौट रहे गार्ड को दो आरोपियों ने चाकू मार दिया।

जानकारी के अनुसार, उरला थाना क्षेत्र में सुबह करीब 5 बजे सनत कुमार यदु पर चाकू से हमला किया गया। घटना उस समय हुई जब वह प्राइवेट फैक्ट्री की गार्ड ड्यूटी खत्म करके सायकल से जा रहा था। तभी दो एक्टिवा सवार युवकों ने हमला कर दिया। वहीं इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Raipur Chakubaji: वहीं CCTV फुटेज और जांच के आधार पर इमरान कुरैसी और राजेश्वर नेताम उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि, दोनों आरोपी एएचपी कॉलोनी, उरला के निवासी है। अभी वारदात के पीछे की वजह का पता नही चल पाया है। फिलाहाल पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करने में जुटी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close