भारत बनाम न्यूजीलैंड T-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज, इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया
रायपुर। T-20 World Cup Final Match: टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। यह पहली बार है जब टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने हैं, और फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
बता दें कि, मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जहां भारत लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगा। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया, जबकि भारत ने इंग्लैंड को मात दी। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने 2007 और 2024 का टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। भारत अभी तक न्यूजीलैंड से तीनों मैच हार चुका है। कुल टी 20 आई में भारत का पलड़ा भारी है। यह आईसीसी फाइनल में दोनों की चौथी भिड़ंत होगी।
T-20 World Cup Final Match: पूरे देश में फैंस बड़े स्क्रीन पर मैच देखने को तैयार हैं। पोलमार्केट पर भारत की जीत की संभावना 69.5% है। बारिश होने पर रिजर्व डे या संयुक्त विजेता का नियम लागू हो सकता है। वहीं इस मैच को लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा की उम्मीद करते हैं टीम का अच्छा प्रदर्शन रहेगा। सभी को शुभकामनाएं।




