नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों से रहे दूर
नई दिल्ली। Petrol- Diesel Prices Hike: मध्यपूर्व में युध्द के संकट के बीच खबर आई की इंडिया में LPG के दाम बढ़ गए हैं। ईरान–इजरायल संघर्ष के बीच आशंका लगाई जा रही थी की देश में पेट्रोल-डीजल की कमी हो जाएगी। जिसके बाद पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जिसके बाद सरकारी ने साफ किया की भारत की ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति अब पहले से बेहतर हो रही है। यही वजह है कि सरकार को भरोसा है कि पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे जा सकते हैं।
वहीं इस बीच हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने पोस्ट में बताया की पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने वाली खबर झूठी है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने एक्स हैंडल में ट्वीट कर कहा कि, ‘सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं। भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं।
इंडियन ऑइल निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिकों को आश्वस्त किया जाता है कि किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। कृपया पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।’
वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा कि, ‘कुछ स्थानों पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर भ्रामक संदेश फैलाए जा रहे हैं, जो पूर्णतः असत्य हैं। देशभर में ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी के पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं तथा आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है।
Petrol- Diesel Prices Hike: एचपीसीएल अपने पूरे रिटेल नेटवर्क के माध्यम से सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि घबराहट में पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।’
सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं। भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं।
इंडियनऑइल निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नागरिकों को आश्वस्त…
— Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) March 6, 2026
सभी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
कुछ स्थानों पर पेट्रोल और डीज़ल की कमी को लेकर भ्रामक संदेश फैलाए जा रहे हैं, जो पूर्णतः असत्य हैं।
देशभर में ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी के पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं तथा आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से…
— Hindustan Petroleum Corporation Limited (@HPCL) March 6, 2026




