छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
शादी सीजन में बड़ा फैसला, अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा कोई DJ-धुमाल, नियम तोड़ने पर होगी सख्ती
रायपुर। Guidelines for DJ: शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में प्रदेश में शादी सीजन को देखते हुए पुलिस और DJ-धूमाल संचालकों की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में DJ और धूमाल संचालकों ने खुद पहल करते हुए पुलिस अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे सभी नियमों का पूरी तरह पालन करेंगे।
Guidelines for DJ: संचालकों ने स्पष्ट कहा कि, रात 10 बजे के बाद कोई भी DJ या धूमाल नहीं बजेगा। शादी सीजन में लोगों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी साफ कर दिया कि, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement




