होली में तलवार लेकर दहशत फैलाने का वीडियो वायरल, खुली पुलिस कमिश्नरेट के दावों की पोल, देखें वीडियो
रायपुर। Raipur Viral Video : रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में होली के दौरान एक बदमाश के तलवार लहराते हुए वीडियो के वायरल हुआ था जिसने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के दावों की पोल खोल दी। कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी ये बदमाश खुले आम तलवार लहराते नजर आए जिससे की लोगों में दहशत फैल गई। बताया गया की मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि, यह मामला होली के जश्न के बीच पंडरी इलाके का बताया जा रहा है, जहां बदमाश ने खुलेआम तलवार लेकर धमकी दी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जो पुलिस कमिश्नरेट के दावों पर सवाल उठा रहा है। बदमाश की पहचान अभी स्पष्ट नहीं, लेकिन स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
Raipur Viral Video : वहीं पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी अभी फरार है। होली पर सख्त पहरा होने के बावजूद ऐसी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा छेड़ दी। पहले भी रायपुर में तलवार या हथियारों से जुड़े वायरल वीडियो सामने आ चुके हैं।



