Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी के खारून रेलवे कॉलोनी में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खारून रेलवे कॉलोनी में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली। जिसके बाद राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं लाश मिलने की घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मामला गंज थाना क्षेत्र का  है। जहां आज सुबह कॉलोनी के अंदर एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली। जिसके आसपास भी खून के निशान थे। वहीं लाश मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली ACP सहित गंज थाना पुलिस और FSL के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Raipur Crime News: बताया गया कि, मृतक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई है जो आज सुबह ही अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला आ रहा नजर है। फिलहाल पुलिस आपसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी देखें

 

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close