छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
टिकरापारा इलाके में होली जश्न के दौरान बवाल, दो पक्षों के बीच मारपीट, घटना का वीडियो आया सामने

रायपुर। Raipur Marpit: रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके में होली के जश्न के दौरान संतोषी नगर दुर्गा पारा क्षेत्र में दो गुटों के बीच भारी बवाल हो गया। पत्थरबाजी और लाठी-डंडों से हमले में एक व्यक्ति का सिर फूट गया, साथ ही महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।
स्थानीय विवाद के दौरान एक पक्ष ने बाहरी लोगों को बुलाकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हिंसा की पूरी घटना कैद है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए हैं।
Raipur Marpit: घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। टिकरापारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनाव बना हुआ है।
Advertisement




