कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, दूर तक बाइक सवार रहे घसीटते, कार के उड़े परखच्चे

रायपुर। Raipur Road Accident: राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मंदिर हसौद चौक पर बने नए ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक को कई मीटर तक सड़क पर घसीटते चले गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार के भी परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक में दो युवक सवार थे, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवकों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Raipur Road Accident: घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।फिलहाल थाना मंदिर हसौद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




