Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कार के सनरूफ से निकलकर युवाओं की उपद्रवी, राहगीरों पर मार रहे पानी से भरे गुब्बारे, Video वायरल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर की सड़कों पर युवकों का उत्पात सामने आया है। गुढ़ियारी इलाके का बताया जा रहा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें SUV कार में सवार 2 से 3 युवक सनरूफ से बाहर निकलकर राह चलते लोगों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार के सनरूफ से बाहर निकलकर युवक न सिर्फ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि सड़क से गुजर रहे स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं। अचानक फेंके गए पानी के गुब्बारों से लोग घबराकर इधर-उधर होते दिख रहे हैं, जिससे सड़क पर दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

Raipur News:बता दें कि चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन है। साथ ही इस तरह राहगीरों पर गुब्बारे फेंकना सार्वजनिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। फिलहाल यह वीडियो गुढ़ियारी क्षेत्र का बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर आरोपियों पर क्या कार्रवाई करती है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close