Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

चप्पे-चप्पे पर 3000 पुलिस तैनात, ड्रोन कैमरे से निगरानी, होली पर रहेगी पुलिस की सख्त चेतावनी

हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur Police On Holi: होली पर्व को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। रंगों के इस त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहरभर में 3000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे, जो हर संवेदनशील इलाके और प्रमुख चौराहों पर नजर रखेंगे।

रायपुर पुलिस ग्राउंड में ड्यूटी पर तैनात जवानों को विशेष दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इस दौरान DCP, ADCP, ACP सहित सभी थाना प्रभारियों की मौजूदगी में सुरक्षा रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग, नशाखोरी या कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ग्राउंड से शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम हो सके। पूरे शहर में 80 पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे, जबकि 160 से ज्यादा चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इन चेक पोस्टों पर संदिग्धों की सघन जांच की जाएगी और ड्रंक एंड ड्राइव पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Raipur Police On Holi: बता दें कि, होली को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी, ताकि होली का त्योहार भाईचारे, उल्लास और शांति के साथ मनाया जा सके। रायपुर पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close