Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच PM मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को लगाया फोन, कहा-इस इस मुश्किल समय में साथ खड़ा है भारत

Israel Iran War: ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युध्द के बाद हालात काफी चिंताजनक है। इस बीच अब भारत भी एक्टिव हो गया है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE (संयुक्त अरब अमीरात) के राष्ट्रपति से फोन कॉल में बातचीत की। फोन पर हुई इस बातचीत में उन्होंने क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘UAE के प्रेसिडेंट, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से बात की। UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। भारत इस मुश्किल समय में UAE के साथ खड़ा है। UAE में रहने वाले भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हम तनाव कम करने, इलाके में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।’

 

Israel Iran War: इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा इलाके के हालात पर बात करने के लिए बेंजामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बात की। उन्होंने कहा कि, मैंने मौजूदा इलाके के हालात पर बात करने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बात की। मैंने हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंता बताई, और इस बात पर ज़ोर दिया कि आम लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। भारत ने लड़ाई को तुरंत खत्म करने की ज़रूरत दोहराई।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close