Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

ईरान-इजरायल वॉर के बाद बच्चों के भविष्य पर मंडराया संकट, रद्द की गई 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं

CBSE Board Exams 2026: ईरान, संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। मौजूदा हालात को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बड़ा फैसला लिया है। मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में सुरक्षा स्थिति अनिश्चित होने के कारण बोर्ड ने 2 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं फिलहाल रद्द कर दी है।

आधिकारिक नोटिस में CBSE ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है। CBSE ने अपने ट्वीट में कहा कि, ‘स्टूडेंट्स और स्कूलों को बताया जाता है कि मिडिल ईस्ट (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE) के कुछ हिस्सों में मौजूदा हालात की वजह से, बोर्ड ने मिडिल ईस्ट इलाके में सोमवार, 02 मार्च, 2026 को होने वाली क्लास X और क्लास XII की परीक्षाएं टालने का फैसला किया है।’

बता दें कि, यह फैसला उन सभी सीबीएसई स्कूलों पर लागू होगा, जो बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में स्थित हैं। इन देशों में 2 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली कक्षा 10 और 12 की सभी बोर्ड परीक्षाएं अब नहीं होंगी। सीबीएसई ने कहा है कि परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।

CBSE Board Exams 2026: इसके साथ ही कहा गया कि,छात्र और अभिभावक स्कूलों के संपर्क में रहे और परिक्षा से संबंधित जानकारी CBSE की आधिकारिक वेबसाइट में चेक करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में आने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों से दूर रहें।बोर्ड ने बताया  कि, 3 मार्च को हालात की फिर से समीक्षा की जाएगी और 5 मार्च को परिक्षा को लेकर फैसला लिया जाएगा। ऐसे में कहा जा रहा है की अगर स्थिति तनावपूर्ण रही तो शायद परीक्षा की तारीख में बदलाव हो सकता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close