फैक्ट्री मे खुनी खेल,नशे की शिकायत पर पति और पत्नी को मारा चाकू,महिला सहित दो गिरफ्तार, जानें मामला
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में नशे की शिकायत को लेकर हुए प्राणघातक हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी अरविंद साहू और उसकी सहयोगी हिना निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।बता दे घटना रावांभाठा स्थित गौरव रंग उद्योग कंपनी में हुई।
प्रार्थीया प्रियंका मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कंपनी में रहने के दौरान हिना निषाद ने अपने परिचित अरविंद साहू को बुलाया। आरोप है कि अरविंद साहू ने आशीष मिश्रा और उनकी पत्नी पर कंपनी मालिक से नशे की शिकायत करने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बटनदार धारदार चाकू से हमला कर दिया।
Raipur Crime News: बता दें कि, हमले में आशीष मिश्रा के सीने, सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले बिरगांव के एनकेडी अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए एम्स अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया। बीच-बचाव में प्रियंका मिश्रा भी घायल हो गईं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी को उसके गृहग्राम कवर्धा से गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद प्रकरण में संबंधित धाराएं जोड़ी गईं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।




