Uncategorizedछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
होली को लेकर कानून व्यवस्था सख्त, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शहरभर में ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
रायपुर। Raipur Police On Holi: रायपुर में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर में 700 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रत्येक 1.5 किलोमीटर पर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन तैनात होंगे। गली-मोहल्लों में बाइक पट्रोलिंग टीमें गश्त करेंगी।
बता दें कि, पूरे शहर पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। हुड़दंग या विवाद की स्थिति में क्विक रिस्पांस टीम तुरंत एक्शन लेगी। सभी DCP, ACP और थाना प्रभारी खुद पेट्रोलिंग करेंगे। शहर के 50 चौराहों पर फिक्स्ड चेकिंग पॉइंट स्थापित हैं।
Raipur Police On Holi: शराब पीकर वाहन चलाने वालों को थाने में ही होली मनानी पड़ेगी, यानी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित। यह व्यवस्था होली पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए है।
Advertisement




