Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

फिर चला निगम का बुलडोजर, दर्जनों दुकानों को किया जमींदोज, अवैध अतिक्रमण कर तान दी थी दुकानें

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर एक बार फिर गरजा है। लालपुर इलाके में शासकीय भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए आज सुबह से बड़ी कार्रवाई जारी है।

जानकारी के मुताबिक, शासकीय जमीन पर करीब 9 से 10 प्राइवेट दुकानें संचालित की जा रही थी। इतना ही नहीं अवैध रूप से निर्मित बिल्डिंग में पीजी भी चलाया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद रायपुर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

Raipur News: इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। निगम के सभी 10 जोन की गाड़ियां, बुलडोजर और उड़नदस्ता टीम मौके पर मौजूद हैं। पूरे भवन को खाली कराया जा रहा है और अवैध निर्माण को तोड़ने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि शासकीय भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close