Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल में फाइनल वोटरलिस्ट वोटर लिस्ट जारी, मतदाता सूची से काटे गए 5.46 लाख वोटर्स के नाम

पश्चिम बंगाल। West Bengal SIR Voter List: आगामी दिनों पश्चिम बंगाल में चुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं इस बीच चुनाव आयोग ने SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। राज्य में कुल 70,459,284 वोटर हैं। लिस्ट से 546,053 वोटर हटा दिए गए हैं।

बता दें कि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया  कि, फॉर्म 7 के जरिए 5.46 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए। वहीं, फॉर्म-6 और फॉर्म 6-ए के जरिये 1.82 लाख से ज्यादा नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया। इन मतदाताओं के नाम हटाने की वजह मृत्यु, प्रवास और नाम दोहराना बताया गया।

West Bengal SIR Voter List: चुनाव आयोग ने पिछले साल 24 जून को पूरे देश के लिए एसआईआर (SIR) की घोषणा की थी और अब तक पश्चिम बंगाल सहित 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि राज्य में चुनाव से पहले यह प्रक्रिया एक राजनीतिक विवाद का मुद्दा बन गई है।

सौजन्य ANI

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close