खरोरा के पास अर्धनग्न हालत में मिली युवक की लाश, शरीर पर मिले चोट के कई निशान, इलाके में फैली सनसनी
रायपुर। Kharora Crime News: राजधानी रायपुर से लगे खरोरा के तिलदाडीह गांव के पास एक युवक की अर्धनग्न हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया कि, मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मामला खरोरा थाना इलाके का है। जहां तिल्दाडीह गांव के पास एक युवक की अर्धनग्न लाश मिली। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर लाश मिली। जिसके शरीर पर के निशान थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Kharora Crime News: बताया गया कि, मृतक की पहचान किशोर सारथी के रूप में हुई है जो खरोरा का रहने वाला था, जिसकी उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। शरीर में मिले चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और FSL की टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।




