Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अब नशे में वाहन चलाते मिले तो खैर नहीं, 154 कार, ट्रक, मालवाहक जब्त, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

हिमांशु पटेल/रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में बढ़ते सड़क हादसों और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। देर रात चलाए गए विशेष “ड्रंक एंड ड्राइव” अभियान के तहत पुलिस ने 154 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया।

इस व्यापक अभियान में 64 कार, 65 मोटरसाइकिल और 25 टाटा एस व ट्रक सहित अन्य मालवाहक वाहन शामिल हैं। कुल मिलाकर 60 से अधिक कारों समेत 154 वाहनों को जब्त कर यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नशे में गाड़ी चलाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की 220 से अधिक अधिकारियों और जवानों की टीम ने शहर के आउटर इलाकों और प्रमुख सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की गई।

Raipur News: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि नशे में धुत्त वाहन चालक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डाल सकें। इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर और प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close