विधायक कॉलोनी के पीछे बदमाशों का आतंक, लाठी-डंडों से मारपीट करते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल
रायपुर। Raipur Marpit: राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां विधायक कॉलोनी के पीछे स्थित BSUP कॉलोनी में कुछ युवकों द्वारा लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम देर शाम का है, जहां कॉलोनी के बीच सड़क पर कुछ युवक आपस में भिड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने लाठी-डंडे निकाल लिए और एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मारपीट का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है।
Raipur Marpit: वहीं सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात युवकों की पहचान करने में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल कॉलोनी में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।




