Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ में कल से 6 महीने तक टैक्स फ्री होगी फिल्म ‘शतक’, वाणिज्यिक कर विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। Shatak Movie Tex Free: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ छत्तीसगढ़ में कल यानी  28 फरवरी 2026 से लेकर अगले 6 महीने तक के लिए टैक्स फ्री रहेगी। जिसे लेकर वाणिज्यिक कर विभाग ने आदेश जारी किया है।

बता दें कि, जारी आदेश के अनुसार, इस फिल्म में जीएसटी की राशि को घटाकर दर्शकों को इस फिल्म का टिकट बेचा जाएगा। इस फिल्म के प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स के प्रचलित सामान्य प्रवेश शुल्क में कोई वृध्दि नहीं की जा सकेगी।

Shatak Movie Tex Free: यह कदम दर्शकों को राहत देने और फिल्म के प्रचार को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। फिल्म राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर तैयार की गई है और अब इसे राज्य में टैक्स मुक्त देखने का मौका मिलेगा।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close