120 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने किया विधानसभा का भ्रमण, लोकतंत्र की प्रक्रिया से हुए रूबरू
रायपुर। Former Naxals in CG Vidhansabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज का दिन ऐतिहासिक रहा। माओवादी विचारधारा को अलविदा कह चुके 120 पूर्व नक्सली सदन की कार्यवाही के प्रत्यक्ष साक्षी बने। जिन्होंने कभी बंदूक उठाकर हिंसा का रास्ता चुना था वे आज संविधान और लोकतंत्र की राह पर चल रहे हैं। 120 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने आज विधानसभा का भ्रमण किया। सरेंडर कर चुके नक्सली विधानसभा देखने पहुंचे, जहां उन्होंने लोकतंत्र की प्रक्रिया को करीब से समझा।
बता दें कि, सुरक्षा जांच के बाद इन्हें अंदर भेजा गया। जहां सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। वे पूरे सत्र के दौरान शांतिपूर्वक बैठे रहे। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने फोटोग्राफी सेशन के साथ पूर्व नक्सलियों से चर्चा की। अधिकारियों ने भी उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा।
सरकार की योजना के तहत पूर्व नक्सलियों को आर्थिक सहायता दी जाएगी और खेती करने के लिए जमीन भी प्रदान की जाएगी।इस दौरान उन्होंने कहा कि, पूर्व नक्सलियों को आर्थिक सहायता देंगे, खेती करने जमीन भी देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, अच्छी नीति का ही परिणाम है कि बड़ी तादाद में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और जो नक्सली अब भी बचे हैं, वे भी धीरे-धीरे मुख्यधारा में जुड़ेंगे।
Former Naxals in CG Vidhansabha: इससे पहले बीती रात गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने निवास नया में आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ विशेष डिनर किया। इस अवसर पर नक्सल नेता सतीश सहित पूर्व नक्सली शामिल हुए। ये सरकार की पुनर्वास नीति की बड़ी कामयाबी साबित हो रही है जो न केवल हिंसा रोक रही है बल्कि पूर्व नक्सलियों को लोकतंत्र का हिस्सा बना रही है।



