सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, होली में मिलेगी इतने दिन की छुट्टी, त्योहार से पहले मिलेगा वेतन
यूपी। Holi Holiday: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इसके साथ ही अब से बस कुछ ही दिन रंगों का त्योहार यानी होली मनाई जाएगी। ऐसे में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के त्यौहार को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया। इसके अलावा उत्तरप्रदेश में शनिवार को वर्किंग डे घोषित किया है।
बता दें कि, सरकारी कर्मियों के लिए होली का अवकाश 1 से 4 मार्च तक रहेगा। 5 मार्च गुरुवार से सभी कार्यालय खुलेंगे। उत्तर प्रदेश में शनिवार 28 फरवरी को कार्य दिवस घोषित किया गया है। इसके कारण कर्मचारियों को होली का अवकाश 2, 3 व 4 मार्च को मिलेगा।वहीं सीएम आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि, सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पूर्व दिया जाना सुनिश्चित करें।
Holi Holiday: उन्होंने स्पष्ट कहा है कि, आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी एवं सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों का वेतन होली से पहले दिया जाना सुनिश्चित करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह आदेश केवल नियमित कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि संविदाकर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मी और सफाईकर्मियों पर भी समान रूप से लागू होगा।




